परिचय (Introduction)

पर्यावरण संरक्षण एवं लोक कल्याण संस्था गृहमंत्रालय भारत सरकार, भारतीय अधिनियम 1956 एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 (21) द्वारा मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत संगठन है जिसका कार्यालय जनपद प्रतापगढ़ से 4 किलोमीटर उत्तर चिलबिला में स्थित है! संगठन उपवन लखनऊ यू.पी.वी.एच.ए. लखनऊ तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से सम्बद्ध है! विगत 14 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक कार्यों में सतत प्रयासरत है! इसकी स्थापना निधन, शोषित, असहाय, जरूरतमंद महिलाओं एवं युवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को स्वावलम्बी बनाने एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतू की गई संस्था के मूलभूत कार्यक्रमों में सघन वृक्षारोपण, पर्यावरणीय चेतना, शैक्षणिक कार्यक्रम, सामुदायिक संगठन क्षमता विकास, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार पूरक कार्यक्रम आदि हैं!
पर्यावरण एवं लोक कल्याण संस्था जय प्रकृति एवं जय जगत के वक्तव्य में विश्वास जगाने का कार्य करती है! यदि हमारी पृथ्वी हरी-भरी रहेगी तो मानव का जीवन भी खुशहाल होगा! लोगों को शिक्षा प्रदान करना, उन्हें मूल-भूत चीजों की जानकारी देना हमारा पहला लक्ष्य है! रोजगार के लिए लोगों को सही प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करने से हर छोटे से छोटा समाज भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होने में सक्षम हो जाता है! सरकार द्वारा नित नई प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी देने से वो उसका पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं!
समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है! जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरणीय विषय प्रमुख होते हैं! महिलाओं को भी हर कार्यक्रम में बहुतायत में सम्मिलित किया जाता है! उन्हें उनके नैतिक व संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है! सतत शिक्षा कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति दल, जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम, महिला ललित कला केंद्र इत्यादि गतिविधियों से लोगों को बहुतायत संख्या में जोड़ना, लाभान्वित करना संस्था का उद्देश्य रहा है! मानव कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत लोगों को कंप्यूटर व आधुनिक समाज में उसकी भागीदारी के बारे में बताया जाता है! राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत जन मानस को वृक्षारोपण एवं कृषि से जुडी हुई जानकारियाँ प्रदान की जाती हैं!
मुख्यता संगठन के द्वारा किये जा रहजे समस्त क्रियाकलापों को मुख्यता 10 विभिन्न वर्गों में रखा जा सकता है!
१. प्रकृति बचाओ अभियान
२. महिला ललित कला केंद्र
३. भारतीय संकृति दल
४. साक्षरता एवं शिक्षा
३. मानव कंप्यूटर साक्षरता मिशन
५. प्रेम ज्योति पुरूस्कार