परिचय (Introduction)


पर्यावरण संरक्षण एवं लोक कल्याण संस्था गृहमंत्रालय भारत सरकार, भारतीय अधिनियम 1956 एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 (21) द्वारा मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत संगठन है जिसका कार्यालय जनपद प्रतापगढ़ से 4 किलोमीटर उत्तर चिलबिला में स्थित है! संगठन उपवन लखनऊ यू.पी.वी.एच.ए. लखनऊ तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से सम्बद्ध है! विगत 14 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक एवं सामाजिक कार्यों में सतत प्रयासरत है! इसकी स्थापना निधन, शोषित, असहाय, जरूरतमंद महिलाओं एवं युवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को स्वावलम्बी बनाने एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतू की गई संस्था के मूलभूत कार्यक्रमों में सघन वृक्षारोपण, पर्यावरणीय चेतना, शैक्षणिक कार्यक्रम, सामुदायिक संगठन क्षमता विकास, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार पूरक कार्यक्रम आदि हैं!


उद्देश्य (Mission)

इस संस्था का उद्देश्य जन-समुदाय को पर्यावरणीय चेतना, वातावरणीय प्रदूषण एवं जीव मंडल के आपसी संतुलन को कायम रखने हेतू हरित पट्टिका के निर्माण को बढ़ावा देना, आर्थिक पिछड़े दलित, शोषित, महिला एवं समास्याग्रस्त लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने में सहयोग प्रदान करना है! इसके अंतर्गत समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई विषयों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है! जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरणीय विषय प्रमुख होते हैं! महिलाओं को भी हर कार्यक्रम में बहुतायत में सम्मिलित किया जाता है! उन्हें उनके नैतिक व संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है! सतत शिक्षा कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति दल, जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम, महिला ललित कला केंद्र इत्यादि गतिविधियों से लोगों को बहुतायत संख्या में जोड़ना, लाभान्वित करना संस्था का उद्देश्य रहा है! मानव कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत लोगों को कंप्यूटर व आधुनिक समाज में उसकी भागीदारी के बारे में बताया जाता है! राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत जन मानस को वृक्षारोपण एवं कृषि से जुडी हुई जानकारियाँ प्रदान की जाती हैं!


दृष्टिकोण (Vision)


पर्यावरण एवं लोक कल्याण संस्था स्वस्थ्य, सम्पन्न एवं समता मूलक समाज की स्थापना के साथ ही जय प्रकृति एवं जय जगत के वक्तव्य में विश्वास जगाने का कार्य करती है! यदि हमारी पृथ्वी हरी-भरी रहेगी तो मानव का जीवन भी खुशहाल होगा! लोगों को शिक्षा प्रदान करना, उन्हें मूल-भूत चीजों की जानकारी देना हमारा पहला लक्ष्य है! रोजगार के लिए लोगों को सही प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करने से हर छोटे से छोटा समाज भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होने में सक्षम हो जाता है! सरकार द्वारा नित नई प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी देने से वो उसका पूरा लाभ उठाकर अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं! सही शिक्षा एवं स्वास्थ्य ही किसी भी समाज को विकास के पायदान पर आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं और इसी को जनमानस तक पहुँचाने के लिए संगठन लगातार सक्रीय भूमिका निभाता रहा है! गाँव-गाँव में जाकर जागरूकता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है!

रणनीति (Strategy)

समाज के विकास के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है मेडिकल सहायता एवं स्वास्थ्य! जिसके तहत हमारा पल्स पोलियों अभियान गाँव-गाँव में जाकर बड़े बुजुर्गों को जागरूक बनाता है और छोटे बच्चों को पोलियो ड्राप पिला कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धा व विकास के लिए सक्षम व मजबूत बनाता है!
भारतीय संविधान ने न्याय की सबसे छोटी इकाई पंचायत को जो भी अधिकार व जिम्मेदारी दी गई हैं उसे लेकर पंचायतों को जागरूक बनाने में संस्था ने अपना पूरा सहयोग दिया है! गाँव-गाँव में जाकर सभी सरपंचों को उनके अधिकारों के बारे में व सरकार द्वारा नित नई दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक बनाने के लिए संस्था ने पंचायत जागरूकता का कार्यक्रम शुरू किया! मानव कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तहत लोगों को कंप्यूटर व आधुनिक समाज में उसकी भागीदारी के बारे में बताया जाता है! राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत जन मानस को वृक्षारोपण एवं कृषि से जुडी हुई जानकारियाँ प्रदान की जाती हैं! कुछ प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर भी कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है!